कोटगल में मत्स्य पालन जागरूकता कार्यक्रम को मिला उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

गडचिरोली, 29 मई : गडचिरोली तहसील के कोटगल में 26 मई 2025 को मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने स्थानीय मत्स्य व्यवसायियों में नया उत्साह जगाया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मत्स्य विकास मंच (NFDP), किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना, ई-श्रम योजना, दुर्घटना समूह बीमा और मत्स्य पालन उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कोटगल, मुरखला, मुडझा, हीरापुर और येवली के मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों व स्थानीय व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रायोगिक प्रदर्शन और मार्गदर्शन के माध्यम से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त समीर डोंगरे की उपस्थिति में पांच सहकारी समितियों को मछली बीज, चारा, जाल, क्रेट्स, बर्फ पेटी और कैनवास तंबू का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय स्तर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजन को बल मिलेगा, ऐसा बताया गया।
NFDP पोर्टल पर पंजीकरण के लिए मत्स्य विभाग के दल ने प्रत्यक्ष सहायता प्रदान की, जिसे उपस्थित व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक अपनाया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सहायक मत्स्य पालन विकास अधिकारी अ.ज्ञा. सोनोन, वरिष्ठ लिपिक योगेश रोकमवार, कनिष्ठ लिपिक विनोद कुनघाडकर, राहुल मेश्राम, डाटा एंट्री ऑपरेटर किशोर मोगरकर, मुख्यमंत्री युवा कौशल प्रशिक्षणार्थी भूषण साखरे और स्थानीय मत्स्य सहकारी समितियों के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह कार्यक्रम मत्स्य पालन की प्रगति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।